Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुजरात में मतदाता सूची अपडेट: 74 लाख नाम कटे, 5.60 लाख जुड़े

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुजरात में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद गुजरात में कुल मतदाताओं की संख्या अब 4.40 करोड़ हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में कुल 4,40,30,725 वोटर्स दर्ज किए गए हैं। यह संख्या पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में करीब 5.60 लाख अधिक है।

74 लाख नाम हटाए गए

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची से लगभग 74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। इससे पहले गुजरात में कुल वोटर्स की संख्या 5.08 करोड़ थी, जो घटकर 4.34 करोड़ रह गई थी। हालांकि, अंतिम सूची में दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद यह संख्या बढ़कर 4.40 करोड़ पहुंच गई।

दावे-आपत्तियां 30 जनवरी तक हुईं जमा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 19 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 के बीच ली गई थीं। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी आपत्तियों की जांच कर 10 फरवरी 2026 तक उनका निपटारा कर दिया।

हजारों कर्मचारियों की टीम ने किया काम

चुनाव आयोग ने बताया कि इस अभियान में 34 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 855 सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 50,963 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई।

SIR की घोषणा के बाद राज्यभर में मतदाताओं को फॉर्म वितरित करने और उनके डिजिटाइजेशन का काम मिशन मोड में किया गया। वहीं, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं आए थे, उनकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और CEO की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला ने अभियान में सहयोग के लिए गुजरात के नागरिकों का आभार जताया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.