Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

जालंधर | पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज पंजाब के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है, जो फिलहाल पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर प्रभावी बना हुआ है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

IMD के मुताबिक आज जिन जिलों में मौसम बिगड़ सकता है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।

इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

19 फरवरी से मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने बताया कि 19 फरवरी से 22 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और इस दौरान किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 23 फरवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

फिलहाल पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान मानसा में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

IMD निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ी

चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं लुधियाना और मोहाली में सुबह से बादल छाए रहे और हवाएं तेज चलती रहीं।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 19 फरवरी से 23 फरवरी तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.