Facebook-f Youtube X-twitter

भाजपा संघीय ढांचे को कर रही कमजोर करने का प्रयास: जगत सिंह नेगी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राजस्व घाटा अनुदान (RDG) पर चर्चा के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही हैं और छोटे राज्यों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राजस्व घाटे वाले राज्यों को केंद्र से विशेष वित्तीय सहायता दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान है। उनका कहना था कि पहाड़ी और सीमांत राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां अलग होती हैं, जिसके कारण उनके खर्च अधिक और संसाधन सीमित होते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का दायित्व बनता है कि वह इन राज्यों को पर्याप्त आर्थिक सहयोग दे।राजस्व मंत्री ने 16वें वित्त आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहा और उस पर राजनीतिक प्रभाव दिखाई दे रहा है। नेगी ने कहा कि यदि छोटे राज्यों को उनका हक नहीं मिला तो यह देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज्य के हित में केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए। नेगी के अनुसार, हिमाचल के विकास और वित्तीय सुदृढ़ता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में भी राजस्व मंत्री ने भाजपा की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, ऐसे में भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवार को आगे बढ़ाने की कोशिश समझ से परे है। नेगी ने आरोप लगाया कि पिछली बार दल-बदल और धनबल के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव धनबल के आधार पर प्रभावित होंगे तो लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा।जगत सिंह नेगी ने दोहराया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों का पालन अनिवार्य है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.