Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

23 सितंबर की अधिसूचना पर भड़के प्राथमिक शिक्षक,1 मार्च को राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान

बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने 23 सितंबर 2025 को जारी सरकारी अधिसूचना का कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नई व्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग में कैंपस प्रणाली लागू कर दी गई है, जिससे प्राथमिक विद्यालयों को संबंधित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल के अधीन कर दिया गया है।

पत्रकार वार्ता में मंडी जिला अध्यक्ष बाबू लाल और बिलासपुर जिला अध्यक्ष राकेश पटियाल भी उपस्थित रहे। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से प्राथमिक स्कूलों की प्रशासनिक स्वायत्तता प्रभावित होगी और निर्णय लेने की शक्तियां पूरी तरह प्रिंसिपल के नियंत्रण में चली जाएंगी।संघ के अनुसार अधिसूचना में पदोन्नति से जुड़े प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक शिक्षकों को हेड टीचर, सेंट्रल हेड टीचर और बीईओ जैसे पदों पर पदोन्नति का अवसर नहीं मिलेगा। पहले शिक्षक 20 से 25 वर्षों की सेवा के बाद इन पदों पर पदोन्नत होते थे, जिससे उन्हें वेतनमान और जिम्मेदारियों में वृद्धि के साथ सम्मान भी मिलता था। नई व्यवस्था से पदोन्नति की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय से पहले शिक्षक संगठनों से व्यापक चर्चा नहीं की। उनका कहना है कि इससे शिक्षकों का मनोबल गिरेगा और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अधिसूचना वापस नहीं ली तो 1 मार्च को जिला और खंड स्तर पर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद भी समाधान न निकलने पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.