Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोनल अस्पताल धर्मशाला में ईडीएल टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू,पहले हुए टेंडर में लोगों ने नहीं की थी सहभागिता

राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला मुख्यालय स्थित जोनल अस्पताल धर्मशाला में आवश्यक औषधि सूची (ईडीएल) में शामिल दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पुनः आरंभ कर दी गई है। इससे पहले दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन पर्याप्त सहभागिता न मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की सूची को संक्षिप्त कर अत्यंत जरूरी दवाओं को शामिल करते हुए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की है, ताकि मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर मिल सकें।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ दवाएं ईडीएल में शामिल नहीं होतीं, लेकिन चिकित्सकीय आवश्यकता के चलते मरीजों को उनकी जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोगी कल्याण समिति की हालिया गवर्निंग बॉडी बैठक में दवा खरीद प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया था। उसी के अनुरूप अब संशोधित सूची के साथ टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।इस बीच अस्पताल के इंडोर ब्लॉक में मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन के विभिन्न हिस्सों में जरूरी रिपेयर वर्क किया जा रहा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि लैब में होने वाले 133 प्रकार के टेस्ट पहले की तरह निशुल्क ही किए जा रहे हैं और इन पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया गया है।

मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि कुछ आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों की खरीद के लिए अनुमति मिल चुकी है और उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। मरीजों की लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए पुराने टोकन सिस्टम को बदलने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।अस्पताल में पर्ची शुल्क के डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड तैयार कर लिया गया है। प्रतिदिन बनने वाली पर्चियों और एकत्रित राशि का सटीक आकलन सुनिश्चित करने के लिए बैंक से तकनीकी व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। शाम को कुल पंजीकरण संख्या और प्राप्त शुल्क का मिलान करने हेतु अलग-अलग कैलकुलेशन प्रणाली विकसित की जा रही है।पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए भी अस्पताल परिसर में स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। स्टाफ और बाहरी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे। पार्किंग शुल्क निर्धारण के लिए संबंधित संस्थानों से परामर्श जारी है, ताकि पारदर्शी और व्यवहारिक व्यवस्था लागू की जा  सके.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.