Facebook-f Youtube X-twitter

राष्ट्रीय होली मेला सुजानपुर के टेंडर पर विवाद, राजिंदर राणा ने उठाए सवाल

हमीरपुर, अरविन्द-:सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली मेले के मेला स्थल के एकल टेंडर को लेकर स्थानीय व्यापारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। इस बीच भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेले के लिए मेला स्थल का एकल टेंडर चंडीगढ़ की एक कंपनी को 2 करोड़ 15 लाख रुपये में आवंटित किया गया है। उनका कहना है कि इस निर्णय से स्थानीय व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों को स्टॉल लगाने के लिए अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है, जिससे छोटे कारोबारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारंपरिक मेलों का व्यापारीकरण कर रही है। उनका कहना था कि यदि स्टॉल शुल्क बढ़ेगा तो इसका असर न केवल स्थानीय दुकानदारों पर बल्कि मेले में आने वाले लोगों पर भी पड़ेगा।

जल शक्ति विभाग की भर्ती पर भी उठे प्रश्न

इसके अलावा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पंप ऑपरेटरों की हालिया भर्ती को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मंडल में 21 पंप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें से 17 अभ्यर्थी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं।उनका आरोप है कि हमीरपुर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों के योग्य युवाओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की और कहा कि यदि किसी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिलना चाहिए और सरकार को इस विषय पर स्पष्टता देनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.