Facebook-f Youtube X-twitter

असम में प्रियंका गांधी का हमला, BJP सरकार के खिलाफ 20 सूत्री आरोपपत्र जारी

गुवाहाटी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम की राजधानी गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ 20 सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया। विधानसभा चुनाव से पहले जारी इस दस्तावेज में सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और अल्पसंख्यक समुदायों में भय का माहौल पैदा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस ने दावा किया कि एक दशक के शासन के बावजूद भाजपा सरकार अपने प्रमुख वादों को पूरा करने में विफल रही है। पार्टी के अनुसार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने का वादा अभी तक अधूरा है। इसके अलावा चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 351 रुपये करने का आश्वासन भी पूरा नहीं किया गया।

दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचीं प्रियंका गांधी, जो विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष भी हैं, ने राज्य सरकार पर “व्यापक भ्रष्टाचार” का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके करीबी मंत्रियों और परिवार के सदस्यों पर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी लगाए।

कांग्रेस का कहना है कि यह ‘आरोपपत्र’ जनता के मुद्दों और सरकार की कथित विफलताओं को सामने लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.