Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CDSCO रिपोर्ट में 240 दवाओं फेल, 3 नकली भी पकड़ी गई

नई दिल्ली | केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जनवरी 2026 की मासिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें 240 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें से 68 दवाओं को केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने और 172 दवाओं को राज्य प्रयोगशालाओं ने NSQ घोषित किया।

नकली दवाओं का खुलासा

जांच के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से 3 नकली दवाएं भी बरामद की गईं। ये दवाएं अनधिकृत निर्माताओं द्वारा किसी प्रतिष्ठित ब्रांड का नाम लेकर बनाई गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे उत्पाद स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

CDSCO की प्रक्रिया

CDSCO हर महीने दवाओं की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट जारी करता है। नियमों के अनुसार, किसी दवा को NSQ तब घोषित किया जाता है, जब वह निर्धारित मानकों में से किसी एक या अधिक पर खरी नहीं उतरती।

स्वास्थ्य विभाग का बयान

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कमी सिर्फ उसी विशेष बैच तक सीमित है, जिसकी जांच की गई। बाजार में अन्य बैच या कंपनी की दवाओं पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आगे की कार्रवाई

CDSCO ने कहा है कि इन मामलों की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य नियामकों के साथ मिलकर खराब और नकली दवाओं को बाजार से हटाना जारी रहेगा ताकि जन सुरक्षा बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.