Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

जुलाना । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आशारोड़ी क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक कार पीछे से सीमेंट से लदे ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक हरियाणा के अलग-अलग जिलों से थे। मृतकों की पहचान अंकुश (पुत्र अजीत), पारस (पुत्र जयकरण) — दोनों निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत; अंकित (पुत्र राजेश), निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद; और नवीन (पुत्र नरेश), निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विनय (पुत्र विजय), निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत के रूप में हुई है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक चालक से हो रही पूछताछ

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक आफताब (पुत्र जुल्फिकार), निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात, जिला सहारनपुर से पूछताछ की जा रही है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

घटना से गांवों में पसरा मातम

इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांवों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।Top of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.