Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में अनोखी हार्ट सर्जरी,चार स्टेंट डालकर रचा इतिहास

अम्बाला, 22 फरवरी-:अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। यहां पहली बार एक मरीज के दिल में एक साथ चार स्टेंट डालकर सफल सर्जरी की गई। खास बात यह रही कि यह सर्जरी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के भाई राजिंदर विज पर की गई। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया के बाद मरीज को कुछ ही घंटों में छुट्टी दे दी गई, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अंबाला कैंट का यह नागरिक अस्पताल, जिसे आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है, पहले भी कई उन्नत उपचारों के कारण चर्चा में रहा है। अस्पताल के हार्ट सेंटर ने इस बार जिस तरह से जटिल केस को संभाला, उसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को नई पहचान दी है।सर्जरी करने वाले हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रताप कुमार ने बताया कि आमतौर पर किसी भी मरीज को एक या दो स्टेंट ही डाले जाते हैं, लेकिन इस मामले में दिल की धमनियों के आसपास अत्यधिक कैल्शियम जमा था, जिससे स्थिति जटिल हो गई थी। बायपास सर्जरी की सलाह भी दी गई थी, लेकिन मरीज की इच्छा के अनुसार एंजियोग्राफी के माध्यम से उपचार की योजना बनाई गई। विस्तृत जांच के बाद करीब 3.5 घंटे तक चली प्रक्रिया में चार स्टेंट सफलतापूर्वक डाले गए।

डॉ. प्रताप कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि कैल्शियम की अधिकता के कारण धमनियां सख्त हो चुकी थीं। बावजूद इसके पूरी टीम ने समन्वय के साथ काम किया और सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

राजिंदर विज ने बताया कि उन्हें दिल से संबंधित गंभीर समस्या थी और शुरुआत में बायपास की सलाह दी गई थी। हालांकि वे बायपास नहीं करवाना चाहते थे। डॉ. प्रताप से परामर्श के बाद एंजियोग्राफी के जरिए इलाज का निर्णय लिया गया। सर्जरी के बाद वे स्वयं को सामान्य महसूस कर रहे हैं और उसी रात घर लौट गए।यह उपलब्धि न केवल अंबाला कैंट बल्कि पूरे हरियाणा के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.