Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में सनसनी: शादी से इनकार पर युवती के घर लगाई आग

कुल्लू, 22 फरवरी -:हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने युवती के घर को आग के हवाले कर दिया। मामला उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ के कटाहर गांव का है। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता से परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल, निवासी कटाहर (तांदी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार द्वारा रिश्ता ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने दो दिन पहले फोन पर गंभीर धमकी दी थी। उसने कथित तौर पर कहा था कि यदि शादी नहीं करवाई गई तो वह पूरे परिवार को घर सहित जला देगा।शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन के बाद सो गए थे। लगभग आधे घंटे बाद घर की बाहरी दीवारों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। पास में रहने वाली एक महिला ने आग देखी और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार की नींद खुली और वे तुरंत बाहर की ओर भागे।शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और मिलकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग से पुराने मकान के लिए अलग रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी, एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी तथा बिजली के मीटर की तारें जलकर राख हो गईं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.