Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 25 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान

चिंतपूर्णी, विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। क्षेत्र में ठंड का असर कम होने और मौसम के सुहावना होने के साथ ही पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचे। मंदिर प्रशासन के अनुसार देर शाम तक 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान जताया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर लगभग 12 बजे तक दर्शनार्थियों की लाइन संतोष होटल से भी आगे तक पहुंच गई। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि मंदिर न्यास द्वारा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे, लेकिन धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था न होने से कतार में खड़े लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।मौसम में आए बदलाव का असर स्थानीय बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। लंबे समय से ठंड और कम भीड़ के कारण प्रभावित व्यापारियों के लिए यह रविवार राहत लेकर आया। प्रसाद, फूल-मालाओं और अन्य धार्मिक सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। होटल और ढाबों में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिली, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।

भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को लगातार मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भीड़ के दबाव के बावजूद मंदिर न्यास की सुगम दर्शन प्रणाली बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित हुई। इस व्यवस्था के तहत विशेष श्रेणी के श्रद्धालुओं को अलग मार्ग से अपेक्षाकृत कम समय में दर्शन करवाए गए, जिससे उन्हें लंबी कतार में खड़े होने से राहत मिली।दिनभर “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से माता के दरबार में नतमस्तक होते नजर आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.