Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बजट को लेकर जनता की उम्मीदें,शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य बने प्रमुख मुद्दे

अम्बाला, 22 फरवरी-:हरियाणा सरकार के आगामी बजट को लेकर अंबाला में आम नागरिकों के बीच उत्सुकता और उम्मीदों का माहौल है। अलग-अलग वर्गों के लोगों का कहना है कि इस बार का बजट आमजन की जरूरतों पर केंद्रित होना चाहिए, खासकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान किए जाने चाहिए।

स्थानीय निवासी अनुषा शर्मा ने कहा कि सरकार को निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाई जाने वाली फीस पर सख्त नियंत्रण करना चाहिए। उनका मानना है कि हर साल ली जाने वाली एडमिशन फीस पर रोक लगनी चाहिए, ताकि मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिल सके और वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकें।

आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार राज कुमार ने युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को ऐसे प्रावधान करने चाहिए जिससे युवाओं को बिना गारंटी के लोन मिल सके। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे और दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगे। उनका कहना है कि आत्मनिर्भर युवा ही प्रदेश और देश की तरक्की की नींव रखते हैं।व्यवसायी संदीप सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि सरकार व्यापारियों के हित में भी बजट में राहत दे। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए टैक्स और अन्य प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए, ताकि कारोबारी माहौल बेहतर हो सके और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ें।गृहणी रेनू सैनी ने महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू बजट पर ध्यान देने की मांग की। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि वे बिना भय के कहीं भी आ-जा सकें। साथ ही रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाए।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी लोगों ने उम्मीद जताई कि हरियाणा में भी 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कार्ड लागू किया जाए, जिससे जरूरतमंद लोग मुफ्त इलाज करा सकें। कुल मिलाकर अंबाला के लोगों को इस बार के बजट से काफी अपेक्षाएं हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.