Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन,पुलिस ने पुतला दहन की कोशिश रोकी

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए माचिस जलाने से पहले ही पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमाचल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही। वहीं हिमाचल यूथ कांग्रेस ने एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों का भी समर्थन जताया।

हिमाचल यूथ कांग्रेस के प्रभारी नारायण ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देशहित में नहीं हैं और अमेरिका के दबाव में निर्णय लिए जा रहे हैं। उनका दावा है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.