Facebook-f Youtube X-twitter

घरेलू विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम पत्नी के सामने ही पश्चिमी यमुना नहर में लगाई छलांग

करनाल, 22 फरवरी-:करनाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर जान दे दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में तलाश पूरी नहीं हो सकी, जबकि सुबह टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव बरामद किया।

विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम :

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डबरकी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो इन दिनों कुंजपुरा की बसंती कॉलोनी में रह रहा था। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच अमित ने पत्नी को नहर किनारे बुलाया और कस्बा पुल पर बाइक खड़ी कर अचानक छलांग लगा दी। पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ से फिसल गया।

अंधेरा अधिक रात को रोका सर्च अभियान, सुबह मिली सफलता :

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण रात में सर्च रोकना पड़ा। अगले दिन सुबह SDRF की टीम मोटर बोट के साथ पहुंची और कुछ ही समय में पुल के पास से शव बरामद कर लिया।

पोस्टमार्टम व जांच जारी :

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले में रामनगर थाना पुलिस जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.