Facebook-f Youtube X-twitter

भव्य देव मिलन के बाद अपने-अपने मूल स्थानों की तरफ लौटे देवी-देवता, लोगों ने दी देवी-देवताओं को भावुक विदाई

मंडी, धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में सप्ताह भर से जारी देवी-देवताओं की रौनक अब समाप्त हो गई है। चौहाटा बाजार में विराजने और अंतिम शाही जलेब में शिरकत करने के बाद सभी देवी-देवता अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि अधिकतर देवी-देवता अपने भक्तों के घरों पर रूकने के बाद ही आगे जाएंगे। लेकिन छोटी काशी देवी-देवताओं के जाने के बाद अब सूनी सी महसूस हो रही है। जाने से पहले देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन लोगों को भाव विभोर कर गया।

 स्थानीय निवासी हेमंत राज वैद्य, तीर्थ राज और जीत राम ठाकुर सहित अन्यों ने बताया कि वर्ष में छोटी काशी का यह सबसे बड़ा महोत्सव है, जिसमें उन्हें एक ही स्थान पर सैंकड़ों देवी-देवताओं के दर्शनों और आशीवार्द का सौभाग्य प्राप्त होता है। देवी-देवताओं के वापिस लौटने से अब वे मायूस महसूस कर रहे हैं। लेकिन इस बार प्रशासन की तरफ से जो बंदोबस्त किए गए थे वे सराहनीय थे। इस बार शिवरात्रि का भव्य नजारा देखने को मिला और देवी-देवताओं के आशीवार्द से इस बार मौसम का भी पूरा साथ मिला।

सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि इस बार महोत्सव के लिए 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें 190 के करीब देवी-देवताओं ने शिरकत की थी। अब ये सभी महोत्सव की समाप्ति के साथ वापिस अपने मूल स्थानों के लिए लौट गए हैं। देव आस्था के इस समागम में प्रशासन की तरफ से बेहतरीन बंदोबस्त करने के प्रयास किए गए थे।

छोटी काशी का देव समागम अब इसी उम्मीद के साथ संपन्न हो गया है कि अगले वर्ष फिर से शिवरात्रि का त्यौहार आएगा और इस महोत्सव का फिर से आयोजन होगा। छोटी काशी में एक बार फिर देवधुनें गूंजेगी और माहौल पूरी तरह से भक्तिमयी। इसी आशा के साथ लोगों ने अपने अराध्य देवी-देवताओं को भावुक विदाई दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.