Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद फैक्ट्री अग्निकांड: एक और दमकलकर्मी की मौत, मृतकों की संख्या पांच पहुंची

फरीदाबाद  | फरीदाबाद के मुजेसर गांव क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे एक और दमकलकर्मी ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सभी घायलों का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, अटाली गांव निवासी दमकलकर्मी रणवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रणवीर सिंह करीब पांच वर्ष पहले फायर ब्रिगेड विभाग में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया है।

यह दर्दनाक हादसा पिछले सोमवार को उस समय हुआ था, जब मुजेसर स्थित फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर करीब 50 लोग झुलस गए थे। घायलों को तुरंत विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

अब तक इस हादसे में एक पुलिसकर्मी, दो दमकलकर्मी, फैक्ट्री मालिक का बेटा और एक कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.