Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरदासपुर में चेक पोस्ट पर हमला: CCTV में दिखे पांच संदिग्ध, दो पुलिसकर्मी शहीद

गुरदासपुर । पंजाब के गुरदासपुर जिले में दोरांगला थाना क्षेत्र की चेक पोस्ट आदियां पर हुए हमले की जांच में नया सुराग मिला है। वारदात की रात करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध चेक पोस्ट की ओर जाते दिखाई दिए हैं। रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में इनकी गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 21-22 फरवरी की रात भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक गांव आदियां स्थित सेकेंड डिफेंस लाइन की चेक पोस्ट पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर तीन और दूसरी पर दो युवक सवार नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की आवाजाही के रूट की पड़ताल कर रही है।

सरपंच ने दी घटना की सूचना

बताया जा रहा है कि रविवार को जब दोरांगला थाना प्रभारी ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद थाना प्रभारी ने गांव आदियां के सरपंच को मौके पर जाकर हालात देखने को कहा। सरपंच के अनुसार, जब वह चेक पोस्ट पर पहुंचे तो दोनों पुलिसकर्मी मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

सरकारी हथियार मौके पर ही मिले

घटना का एक अहम पहलू यह भी है कि हमलावर वारदात के बाद कोई सरकारी हथियार या वाहन साथ नहीं ले गए। दोनों शहीद कर्मियों के सरकारी हथियार चेक पोस्ट पर ही मिले। एएसआई की कार और होमगार्ड जवान का स्कूटर भी वहीं खड़ा मिला। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावर अपने साथ छोटे हथियार लेकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस चेक पोस्ट पर हमला हुआ, वह पिछले वर्ष रावी नदी में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में इसका टूटा दरवाजा भी नहीं लगाया गया था और हाल ही में इसे दोबारा सक्रिय किया गया था।

इस संबंध में जब एसएसपी गुरदासपुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला जांच के अधीन है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.