Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आप भ्रष्टाचार में कांग्रेस से चार कदम आगे : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। लुधियाना के छठ पूजा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, वे चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जबकि आप सरकार इस मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले समय में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय लेगी।

रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने लुधियाना को औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर बताते हुए इसे भारत का ‘मैनचेस्टर’ कहा। उन्होंने पंजाब को गुरुओं, पीरों और वीरों की धरती बताते हुए राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार वर्षों में जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया और नशे तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे और गैंगस्टर संस्कृति पर अंकुश लगाने में सरकार विफल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो केंद्र सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने रैली में शामिल होने वाले लोगों को कथित रूप से रोके जाने का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक संकीर्णता करार दिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और आयोजक राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.