Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब की महफिल के बाद हत्या: 48 घंटे में आरोपियों को कसोल से दबोचा

शराब की महफिल के बाद हत्या: 48 घंटे में आरोपियों को कसोल से दबोचा

शिमला, संजू-:थाना चिड़गांव क्षेत्र में बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी के किलोचा नाले में मिले अज्ञात शव मामले में शिमला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में भी एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई

चिरगाव थाना क्षेत्र के तहत 18 फरवरी 2026 को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि बडियारा पुल के पास नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे और शरीर से खून बहा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डीएसपी रोहड़ू मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान राकेश प्रताप उर्फ सेती राम (36), निवासी नेपाल के रूप में हुई, जो बडियारा क्षेत्र में बागवानी मजदूर के तौर पर कार्यरत था। मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज की गई।जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम जु़न्गा और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से भौतिक व डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खंजर भी बरामद किए गए। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक दो नेपाली युवकों के साथ देखा गया था।

तफ्तीश में खुलासा हुआ कि 17 फरवरी को आरोपी मृतक के कमरे में पहुंचे। दिन में साथ शराब पी और शाम को दोबारा शराब के बहाने उसे किलोचा नाले के किनारे ले गए। वहां कहासुनी के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया और मोबाइल फोन साथ ले गए।गौरव सिंह ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन कसोल और मणीकर्ण क्षेत्र में ट्रेस की गई। प्रवासी मजदूर पंजीकरण रजिस्टर की जांच में आरोपियों की पहचान ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20) और साहबीर लुवर (21), निवासी जिला जजरकोट, नेपाल के रूप में हुई।

22-23 फरवरी की मध्यरात्रि को कसोल में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चिड़गांव लाया गया। उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि प्रवासी मजदूरों और किरायेदारों का सत्यापन नजदीकी थाना या चौकी में अवश्य करवाएं, ताकि अपराध की रोकथाम में सहायता मिल सके।

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी

दूसरे मामले में बालूगंज थाना पुलिस को शिकायत मिली कि विदेश भेजने के नाम पर एक महिला ने करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़ित से ₹25,00,000 की राशि ठगी और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे और मोबाइल सिम बदलकर केवल व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 22 फरवरी 2026 को विशेष टीम गठित की।टीम ने खराड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट में छापेमारी कर महिला आरोपी को हिरासत में लिया। गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों के संबंध में जांच जारी है। साथ ही ठगी गई रकम की रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.