Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में ऐतिहासिक बर्फबारी, लाखों लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द

नई दिल्ली | अमेरिका इन दिनों तीव्र बर्फबारी का सामना कर रहा है। सोमवार को उत्तरी अमेरिका में मैरीलैंड से लेकर मेन तक भारी बर्फबारी देखी गई, जिससे ट्रांसपोर्ट, स्कूल और बिजनेस ठप हो गए और लाखों लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग ने तेज हवा और लगातार बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पिछले दस सालों में सबसे तेज तूफान है। मेट्रोपॉलिटन नॉर्थईस्ट के कई हिस्सों में 2 फीट (लगभग 60 सेंटीमीटर) से अधिक बर्फ जमा हुई। कई जगहों पर बर्फ जमा होने के रिकॉर्ड टूट गए, जिससे रोड्स बंद और ट्रांसपोर्ट ठप हो गया। इतना ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा।

अधिकारियों ने कई शहरों में इमरजेंसी घोषित की, जिसमें न्यूयॉर्क शहर भी शामिल है। शहर में छह साल में पहली बार इतनी भारी बर्फबारी हुई और लोग बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

फ्लाइट्स पर भी इसका गंभीर असर पड़ा। FlightAware के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका आने-जाने वाली 5,600 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि मंगलवार को 2,000 और फ्लाइट्स रोकी गईं। अधिकांश रद्दीकरण न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और बोस्टन के एयरपोर्ट पर हुए। लगभग 2,500 फ्लाइट्स में देरी भी हुई।

रोड आइलैंड के T.F. ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को 32.8 इंच (83.3 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी, जिससे 1978 का रिकॉर्ड टूट गया और एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए।

मौसम विभाग ने इस तूफान को “बॉम्ब साइक्लोन” करार दिया। यह तब आता है जब 24 घंटे में तूफान का प्रेशर तेजी से गिरता है। यह ज्यादातर पतझड़ और सर्दियों में तब होता है, जब आर्कटिक की ठंडी हवा दक्षिण की गर्म हवा से टकराती है। विभाग ने चेताया है कि सप्ताह के अंत तक एक और तूफान इस इलाके में बर्फबारी ला सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.