Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विधानसभा में बुढ़ापा पेंशन पर तीखी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के सत्र के दौरान पिछले डेढ़ साल में काटी गई बुढ़ापा पेंशन को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में मंत्री कृष्ण बेदी ने पेंशन से जुड़े आंकड़े और तथ्य सदन के सामने रखे, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

पेंशन में कटौती के आरोपों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा तो माहौल गरमा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने विपक्ष पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेंशन कटने की अफवाह फैलाना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय बुजुर्गों को महीनों तक पेंशन के लिए भटकना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार में पेंशन सीधे खातों में ट्रांसफर होती है और लाभार्थियों को मोबाइल पर संदेश भी प्राप्त होता है।

सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बुजुर्गों को परिवार के मुखिया के समान सम्मान देती है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने रामराय गांव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल की सुविधा न होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने खेल मंत्री पर खिलाड़ियों की समस्याओं को लेकर संपर्क न करने का आरोप लगाया। इस पर खेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि निर्धारित नीति के अनुसार वहां स्विमिंग पूल का निर्माण व्यावहारिक नहीं है। सदन में इन मुद्दों को लेकर हुई बहस ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.