Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोन हैक कर महिला से 2.05 लाख की ठगी, फोटो वायरल करने की धमकी

हिसार। शहर में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल फोन हैक कर निजी डाटा चोरी कर लिया। इसके बाद उसकी एडिटेड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह टेलीग्राम का उपयोग करती है। उसे ‘सैम लॉटरी’ नामक एक ऑनलाइन गेम का संदेश मिला, जिसमें मोटा इनाम जीतने का लालच दिया गया। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही वह एक ग्रुप से जुड़ गई और उसे गेम खेलने के लिए कहा गया।

शुरुआत में गेम जीतने पर 10 हजार और फिर 20 हजार रुपये इनाम का संदेश मिला। इसके बाद आरोपियों ने एक और लिंक भेजकर उस पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी भरने को कहा, ताकि इनाम की राशि खाते में ट्रांसफर की जा सके। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गया।

कुछ देर बाद आरोपियों का संदेश आया कि उसके फोन का पूरा डाटा उनके पास है। इसके बाद उसकी एक एडिटेड फोटो भेजकर धमकी दी गई कि यदि बताए गए बैंक खातों में रुपये नहीं डाले गए तो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी जाएंगी।

डर के चलते महिला ने पहले दो बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद फिर से धमकी भरे संदेश आए कि फोटो वायरल कर दी गई है और उसे हटवाने के लिए और पैसे देने होंगे। महिला ने अलग-अलग किश्तों में 80 हजार और 75 हजार रुपये और भेज दिए। इस तरह साइबर अपराधियों ने कुल 2,05,000 रुपये ठग लिए।

घटना के बाद पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित बैंक खातों व लिंक की तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.