Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड: 583 करोड़ घोटाले में मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से 583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख डीजीपी एएस चावला ने पत्रकारवार्ता में बताया कि यह मामला पंचायत विभाग की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था और प्रारंभिक जांच में बैंक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है।

जांच के अनुसार, 23 फरवरी को पंचायत विभाग से गबन की सूचना मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि उस समय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा से जुड़े रहे रिभव ऋषि और उसके सहयोगी अभय कुमार ने मिलकर सरकारी धन के गबन की साजिश रची। रिभव बाद में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की जीरकपुर शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। दोनों को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि अभय कुमार ने अपनी बहन स्वाति सिंगला और बहनोई अभिषेक सिंगला को भी इस योजना में शामिल किया। स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट नामक एक फर्जी फर्म बनाकर सरकारी खातों से करोड़ों रुपये इस कंपनी में ट्रांसफर किए गए। एसीबी ने स्वाति और अभिषेक को भी हिरासत में लिया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ सरकारी अधिकारियों की संभावित मिलीभगत हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। एसीबी की टीमें मोहाली, जीरकपुर और अन्य स्थानों पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटा रही हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में जानकारी दी कि धोखाधड़ी का खुलासा होने के 24 घंटे के भीतर बैंक ने सरकार की पूरी राशि ब्याज सहित लौटा दी है। उन्होंने बताया कि 556 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा की गई है, जिसमें ब्याज भी शामिल है। साथ ही वित्त सचिव अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर भविष्य के लिए जवाबदेही और सुधारात्मक उपाय सुझाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बैंक कर्मचारी हो या सरकारी अधिकारी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.