Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, एआर और इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

कैथल  | हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने कैथल जिले में कोऑपरेटिव सोसाइटी में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एआर) और एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पाडला गांव निवासी ईश्वर चंद की शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोनों अधिकारी कोऑपरेटिव सोसाइटी में नौकरी लगवाने के बदले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि वे पहले ही 70 हजार रुपये ले चुके थे और शेष 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और सोमवार सुबह जैसे ही आरोपी अंतिम किस्त के रूप में 30 हजार रुपये ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। दोनों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो महीने में 4 आत्महत्याओं से गुस्सा

summer express,कुरुक्षेत्र |  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों ने कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। इन घटनाओं के विरोध में देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और संस्थान प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे...

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.