Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल–दिल्ली पुलिस विवाद पर सरकार का पक्ष: नियमों के उल्लंघन का आरोप, शिमला पुलिस की सराहना

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए कथित टकराव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में अब राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने स्पष्ट कहा है कि शिमला पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर काम किया है तथा सरकार की किसी भी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है।

नरेश चौहान ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस को दूसरे राज्य में कार्रवाई करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार बाहरी राज्य की पुलिस को स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना देनी होती है, संबंधित एफआईआर के आधार पर स्थानीय मजिस्ट्रेट से वारंट लेना होता है और समन्वय स्थापित करना होता है। उनका आरोप है कि इस मामले में इन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है, जहां देशभर से लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई बार दूसरे राज्यों की पुलिस अपराधियों की तलाश में हिमाचल पहुंचती है और स्थानीय पुलिस को सूचित कर संयुक्त कार्रवाई करती है। लेकिन यदि बिना सूचना और तय प्रोटोकॉल के कार्रवाई की जाए, तो इससे भ्रम और टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

उन्होंने शिमला पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संयम और पेशेवर रवैये का परिचय दिया। चौहान के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में स्पष्ट और संतुलित रुख अपनाया है। उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी कार्रवाई होगी, वह नियमों के तहत ही होगी।

इस दौरान नरेश चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि विपक्ष को प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मामलों को तूल देना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट मत है कि अंतरराज्यीय पुलिस कार्रवाई पारदर्शिता और समन्वय के साथ होनी चाहिए। यदि तय प्रक्रिया का पालन किया जाता, तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न बनें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.