Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार के तीन बच्चे ट्रेन में बैठकर पहुंचे अमृतसर, टीटीई की सतर्कता से लौटे घर

हिसार। जिले के गांव सातरोड कलां से खेलने निकले तीन बच्चे अनजाने में ट्रेन में बैठकर पंजाब के अमृतसर पहुंच गए। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से तीनों बच्चों को सुरक्षित वापस हिसार पहुंचा दिया गया और बाद में उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव सातरोड कलां निवासी 12 वर्षीय विशाल अपने दो साथियों शिव और शुभम के साथ गांव के सरकारी स्कूल में खेलने गया था। काफी देर तक जब तीनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी और पुलिस को भी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते तीनों बच्चे रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां खड़ी एक ट्रेन में चढ़ गए। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और बच्चे अमृतसर पहुंच गए। अमृतसर में ट्रेन के टीटीई को तीनों बच्चे संदिग्ध स्थिति में नजर आए। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि वे हिसार के सातरोड कलां गांव के रहने वाले हैं और गलती से यहां पहुंच गए हैं।

इसके बाद टीटीई ने बच्चों को हिसार जाने वाली ट्रेन में बैठाया और पूरे मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जब ट्रेन हिसार पहुंची तो पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया और उन्हें उनके परिवार के हवाले कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.