Facebook-f Youtube X-twitter

भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में 3 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी बड़ी होली

कुल्लू, मनमिंदर-: कुल्लू की पवित्र देवभूमि में इस वर्ष होली उत्सव विशेष धार्मिक परंपराओं और खगोलीय संयोग के साथ मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व 2 मार्च को छोटी होली और 3 मार्च को बड़ी होली के रूप में मनाया जाएगा। विशेष बात यह है कि 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है, जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं।

भगवान रघुनाथ मंदिर कुल्लू के कारदार दानवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च को प्रातः 3:20 बजे से शाम 6:50 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। देव नीति शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल के दौरान विशेष विधि से गुप्त रूप में भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए मंदिर दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान मंदिर में प्रवेश निषिद्ध रहेगा। साथ ही 7:30 बजे के बाद होली के रंग लगे वस्त्रों में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे होली उत्सव के उपरांत स्नान करने के बाद ही मंदिर में दर्शन हेतु आएं।दानवेंद्र सिंह ने बताया कि रात 9:00 बजे के बाद रूपी पैलेस के बाहर पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान रघुनाथ अपनी भव्य शोभायात्रा के साथ शामिल होंगे। इसके पश्चात विधिवत रूप से फाग उत्सव संपन्न होगा।इस बार होली का उत्सव धार्मिक आस्था, परंपरा और खगोलीय संयोग का अद्भुत संगम लेकर आ रहा है, जिसे लेकर समूचे कुल्लू क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.