Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोलीविया में सैन्य विमान क्रैश: 15 की मौत, सड़क पर बिखरे नोट

एल अल्टो | बोलीविया के एल अल्टो शहर में शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जब वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे पर गिर गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा 27 फरवरी की शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) एल अल्टो शहर में हुआ, जो राजधानी ला पाज के पास स्थित है। वायुसेना का यह विमान नए बैंक नोटों की बड़ी खेप लेकर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण विमान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए सीधे हाईवे पर जा गिरा।

विमान के हाईवे पर गिरते ही सड़क पर चल रहे करीब 15 वाहन उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद विमान और कई वाहनों में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर भारी तबाही मच गई। मृतकों में विमान के क्रू मेंबर के साथ-साथ सड़क से गुजर रहे आम नागरिक भी शामिल हैं।

हादसे के बाद एक अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब विमान में मौजूद करोड़ों रुपये के नए नोट सड़क पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे और धुएं के बीच कई लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग दुर्घटना स्थल से नोट बटोरते दिखाई दे रहे हैं।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

दुर्घटना के तुरंत बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। दमकल कर्मियों और मेडिकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बोलीविया के रक्षा मंत्रालय और वायुसेना ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.