Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला: 2016 आगजनी मामले में सीबीआई के सबूत फेल, 56 आरोपी बरी

पंचकूला। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 2016 में रोहतक में तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में सीबीआई 10 साल बाद भी आरोप साबित नहीं कर पाई। विशेष केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो अदालत ने सभी 56 आरोपितों को बरी कर दिया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। मामले में दर्ज 127 गवाहों के बयान, तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्य आरोपितों की भूमिका स्पष्ट रूप से प्रमाणित नहीं कर पाए। सुनवाई के दौरान तीन आरोपितों की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया।

इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जैसे वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और ज्वलनशील पदार्थ के अवशेष अदालत में निर्णायक नहीं साबित हुए। वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान आरोपितों से स्थापित नहीं हो सकी और डिजिटल साक्ष्यों की श्रृंखला भी पर्याप्त नहीं मानी गई।

मामला 27 फरवरी 2016 को दर्ज हुआ था। प्रारंभ में जांच रोहतक पुलिस ने की, बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। फरवरी 2020 में अदालत ने राजद्रोह की धारा हटाकर आगजनी, दंगा और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा चलाया।

अदालत ने बताया कि घटना से जुड़े 491 गवाहों के बयान, सुरक्षा अधिकारी और विशेषज्ञों की रिपोर्ट, बीमा और सरकारी नुकसान रिपोर्टें भी रिकॉर्ड में शामिल की गईं। बावजूद इसके, सभी आरोपितों को साक्ष्यों की अपर्याप्तता के कारण बरी कर दिया गया।

इस फैसले से सीबीआई पर सवाल उठ रहे हैं कि 10 साल की लंबी जांच के बावजूद अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। अदालत का यह निर्णय जांच एजेंसी के सबूत जुटाने और उनका प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की चुनौती को उजागर करता है।

56 आरोपितों में मोहित, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, जोगेंद्र, समुंद्र, राहुल दादू, महेंद्र सिंह, सुदीप कलकल, जगपाल सिंह, नरेंद्र, मनोज दुहन, अभिषेक, धमेंद्र, सुमित, नसीब, योगानंद, विकास, दीपक, प्रदीप, रविंद्र, अजय समेत अन्य शामिल थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.