Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में विधायकों की प्राथमिकता योजनाओं में बड़ा बदलाव

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय संसाधनों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए विधायक प्राथमिकता योजनाओं के नियमों में बदलाव किया है। नए प्रावधान के अनुसार अब राज्य के विधायक आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्राथमिकता सूची में केवल एक ही नई योजना प्रस्तावित कर सकेंगे।

सरकारी निर्देशों के मुताबिक वास्तविक नई योजना (आरएनई) के तहत विधायक सड़क या पुल, लघु सिंचाई, ग्रामीण पेयजल अथवा सीवरेज से संबंधित योजनाओं में से केवल एक परियोजना को ही प्राथमिकता में शामिल कर पाएंगे। पहले विधायक इन क्षेत्रों में दो-दो नई योजनाएं प्रस्तावित कर सकते थे, लेकिन अब इन्हें घटाकर एक तक सीमित कर दिया गया है।

इसके साथ ही विधायकों को अन्य चार प्राथमिकताएं पहले से चल रही योजनाओं के मरम्मत और रखरखाव के लिए देनी होंगी। इनमें सड़कों या पुलों की मरम्मत, लघु सिंचाई परियोजनाओं का रखरखाव, ग्रामीण पेयजल और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े कार्य तथा सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के रखरखाव से संबंधित योजनाएं शामिल रहेंगी।

सरकार के इस फैसले को प्रदेश की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सीमित बजट के चलते नई परियोजनाओं की संख्या कम की गई है ताकि पहले से चल रही योजनाओं को पूरा करने और उनके रखरखाव पर अधिक ध्यान दिया जा सके। हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों का मानना है कि नई योजनाओं की संख्या घटने से विकास कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है।

योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र जारी कर दिया गया है। विधायकों को अपनी प्राथमिकताएं 10 मार्च तक निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होंगी। वे अपनी योजनाएं डाक या ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

इन प्रस्तावों को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फिलहाल स्थगित है और इसका दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में विधायकों को चार नई योजनाएं प्राथमिकता में देने की अनुमति थी, जिसे इस बार घटाकर केवल एक कर दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.