Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार संभालेंगे सामान्य प्रशासन विभाग

शिमला |  हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री के सचिव आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। यह जिम्मेदारी उन्हें आईएएस अधिकारी राजेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।

आशीष सिंहमार वर्तमान में मुख्यमंत्री के सचिव के साथ-साथ डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उनके पास सचिवालय सामान्य प्रशासन और सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी पहले से है। अब सामान्य प्रशासन विभाग का कार्यभार मिलने से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रहे आईएएस अधिकारी राजेश शर्मा शनिवार को 34 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किए गए। अपने कार्यकाल के दौरान राजेश शर्मा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वे समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक, राज्यपाल के सचिव, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और उद्योग निदेशक जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

राज्य में शनिवार को कुल करीब 282 कर्मचारी और अधिकारी भी सेवानिवृत्त हुए। इनमें योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद, अतिरिक्त सचिव गृह ऋतु राज, अतिरिक्त सचिव सैनिक कल्याण नीलम कौशिक और वरिष्ठ विशेष निजी सचिव सुभाष चौहान शामिल हैं। इसके अलावा अनुभाग अधिकारी रमेश कुमार, पवन कुमार तोमर, ओम प्रकाश शर्मा और सारिका गुप्ता के साथ-साथ लिपिक अजमत कुरैशी भी सेवानिवृत्त हुए।

वहीं, एक अन्य मामले में सरकार की हिदायत के बाद एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने अधिकांश इंटरनेट मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं। उन्हें निर्देश दिया गया था कि अधिकारी किसी भी उत्पाद के प्रचार या मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल न करें। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक उत्पाद से जुड़ा उनका संदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सलाह दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.