Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

लुधियाना |  पंजाब के लुधियाना जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गांव गोपालपुर के पास सुआ पुल के नजदीक हुआ, जिसने इलाके में शोक की लहर फैला दी।

जानकारी के अनुसार खुशियां अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। जब दोनों सुआ पुल के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक टिप्पर ने लापरवाही से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल संदीप को इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल, चंडीगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दो दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलने पर थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक दुर्गा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.