Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एफएए निर्देश के बाद एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी सुधार शुरू

नई दिल्ली | अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के निर्देशों के बाद एअर इंडिया ने अपने अधिकांश बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में फौसेट कंट्रोल मॉड्यूल में आवश्यक तकनीकी सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम विमान में संभावित पानी के रिसाव को रोकने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि रिसाव की स्थिति में विमान के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं।

एफएए ने दो फरवरी को बोइंग 787-8, 787-9 और 787-10 विमानों के लिए एयरवर्दिनेस डायरेक्टिव (एडी) जारी किया था। इन विमानों को आमतौर पर ड्रीमलाइनर के नाम से जाना जाता है। इससे पहले जनवरी 2024 में भी इसी प्रकार का निर्देश जारी किया गया था, जिसमें फौसेट कंट्रोल मॉड्यूल से पानी के रिसाव की संभावना को लेकर चिंता जताई गई थी। इस समस्या के कारण विमान के संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर असर पड़ने का खतरा रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया।

जानकारी के अनुसार, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के बेड़े में इस समय कुल 33 बोइंग 787 विमान शामिल हैं। इनमें से 26 विमान पुराने 787-8 मॉडल के हैं, जबकि बाकी अन्य वेरिएंट के हैं। एफएए के निर्देश के बाद एयरलाइन ने चरणबद्ध तरीके से इन विमानों में आवश्यक तकनीकी बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया अपने आधे से अधिक ड्रीमलाइनर विमानों में फौसेट कंट्रोल मॉड्यूल में संशोधन कर चुकी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने विमानों में यह काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है।

इस पूरे मामले पर अभी तक एअर इंडिया या विमान निर्माता कंपनी बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम उड़ानों की सुरक्षा और तकनीकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.