Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में थार सवार युवकों ने 11वीं के छात्र पर किया हमला

गुरुग्राम | शहर के न्यू कॉलोनी मोड़ पर एक 11वीं कक्षा के छात्र पर थार सवार युवकों द्वारा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई युवक डंडे और हॉकी स्टिक लेकर छात्र के पीछे दौड़े। छात्र ने पास की एक दुकान में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

मामले को लेकर छात्र के पिता ने शहर थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक युवक किसी पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 निवासी छात्र अपनी कार में एसेसरीज लगवाने के लिए रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर गया था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की थार और अन्य गाड़ियों में सवार करीब 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और छात्र को घेरने की कोशिश की। उनके हाथों में डंडे और हॉकी स्टिक थीं। खतरा भांपते हुए छात्र तुरंत पास की दुकान में छिप गया और अपने पिता व पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बिना नंबर प्लेट की थार लेकर थाने पहुंचे, जिस पर काले रंग की लेमिनेशन भी लगी हुई थी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पिछले वर्ष भी आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे, जिस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदनलाल के अनुसार शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ हमला करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.