Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होली उत्सव की पहली शाम में गूंजे सुर, बब्बू मान और हॉरमनी ऑफ पाइन्स ने बांधा समां

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। मंच पर सबसे अधिक आकर्षण रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान और हॉरमनी ऑफ पाइन्स, जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

रात लगभग 10:20 बजे मंच पर पहुंचे बब्बू मान ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की श्रृंखला पेश की। उनके ऊर्जावान अंदाज और सुपरहिट गानों पर खासकर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह इतना अधिक था कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। सुजानपुर के विधायक भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए और मंच के सामने दर्शकों के साथ उत्साह साझा किया।इससे पूर्व पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड तथा अन्य लोक कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। पूरी शाम संगीत और उल्लास के नाम रही.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के प्रभावितों के लिए बन रहा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- बीबीएमबी प्रबंधन पहली बार पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के कारण प्रभावित होने वालों के लिए डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाने जा रहा है। इसके लिए आइआइटी रूड़की के आइसीईडी सेंटर की मदद से प्रपोजल तैयार की जा रही है। इस प्लान के तहत पंडोह डैम...

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.