Facebook-f Youtube X-twitter

मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को बड़ा झटका

नई दिल्ली |  मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, जिससे शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2,743.46 अंक यानी करीब 3.30 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 के स्तर पर खुला, जो दिन का निचला स्तर भी रहा। यह स्तर पिछले करीब 11 महीनों का न्यूनतम स्तर माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में कुछ सुधार भी देखने को मिला और सुबह लगभग 9:35 बजे सेंसेक्स 705 अंकों की गिरावट के साथ 80,582.13 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी दबाव में रहा। निफ्टी 533.55 अंक गिरकर 24,645.10 के निचले स्तर तक पहुंच गया। इसकी शुरुआत 24,659.25 के स्तर पर हुई थी। सुबह करीब 9:40 बजे निफ्टी 232.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,945.10 पर ट्रेड करता दिखा।

बाजार में कई बड़े शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और एशियन पेंट्स के शेयर 2 से 4 प्रतिशत तक टूटकर प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत गिर गया, जबकि ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई।

हालांकि रक्षा क्षेत्र के शेयरों में मजबूती देखने को मिली और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

उधर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 77.08 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग 5.5 प्रतिशत चढ़कर 70.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। 27 फरवरी 2026 को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 4,63,50,671 करोड़ रुपये था, जो 2 मार्च को बाजार खुलते ही घटकर करीब 4,55,70,397 करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 7.8 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.