Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हादसे के बाद मदद के बहाने चालक से मोबाइल-नकदी लूटी, आरोपी फरार

लुधियाना |  शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल चालक की मदद करने के बजाय कुछ युवकों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला टिब्बा रोड के पास नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है, जहां देर रात एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद आसपास मौजूद कुछ लोग चालक की मदद के लिए रुक गए। इसी दौरान दो युवक चालक वरिंदर कुमार के पास पहुंचे और उसे संभालने के बहाने सड़क किनारे एक गली में ले गए। चालक को लगा कि वे उसकी सहायता कर रहे हैं, लेकिन सुनसान स्थान पर पहुंचते ही दोनों युवकों ने उससे मोबाइल फोन और नकदी छीन ली और धमकी देकर फरार हो गए।

घायल चालक ने हिम्मत जुटाकर आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन चोटिल होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सका। उधर मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों को लगा कि चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पीसीआर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

चालक वरिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि सामने से अचानक आई एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में उसका कैंटर डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे के कारण वाहन का इंजन ऑयल सड़क पर फैल गया, जिससे अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। इसी दौरान वह ट्रैफिक को सावधानी से निकालने की कोशिश कर रहा था कि दो युवक उसे मदद के बहाने गली में ले गए और लूटपाट कर फरार हो गए।

पीसीआर कर्मी सतनाम सिंह ने बताया कि सड़क पर तेल फैलने के कारण तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया, ताकि कोई और हादसा न हो। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.