Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरकोठा डाकघर को बदलने आई टीम को झेलना पड़ा विरोध, ताला लगाकर लौटना पड़ा वापिस

मंडी, धर्मवीर-:आजादी के पहले से गुरकोठा में चल रहे डाकघर को शिफ्ट करने आई डाक विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते चुपचाप वापिस लौटना पड़ा। बता दें कि बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले गुरकोठा डाकघर को विभाग द्वारा यहां से लेदा शिफ्ट किया जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने सरकारों को अपना मांगपत्र भी भेजे हैं जिसका अभी तक कोई जबाव नहीं आया है।

इसी बीच रविवार को डाक विभाग की टीम डाकघर का सामान शिफ्ट करने यहां पहुंच गई। लोगों को पता चला तो उन्होंने डाकघर का घेराव करके नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापिस लौटना पड़ा। स्थानीय निवासी सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि गुरकोठा में यह ब्रांच पोस्ट ऑफिस 1947 के पहले से कार्यरत था और वर्ष 1978 में इसे सब पोस्ट ऑफिस का दर्जा दिया गया था। दशकों से मिल रही इस महत्वपूर्ण सुविधा को अचानक समाप्त किए जाने से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस हटने से पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से संबंधित कार्य प्रभावित होंगे और उन्हें सभी में इसे अपडेट करवाने के लिए फालतू की मशक्कत करनी पड़ेगी। इन्होंने डाक विभाग को चेतावनी दी है कि यदि गुरकोठा में डाक सेवा बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.