Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश, प्रेमिका और पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

यमुनानगर  | तीर्थ नगर क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डालकर कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे वह शोर न मचा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कमलदीप गोयल ने जांच सदर थाना पुलिस से लेकर सीआईए-2 को सौंप दी। जांच में राजीव हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका स्नेहा और उसके पूर्व प्रेमी अमित ने मिलकर की। 27 वर्षीय स्नेहा पांच साल के बेटे की मां है और पिछले कई वर्षों से पति से अलग रह रही थी। पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाने के बाद वह मायके में किराये के मकान में रह रही थी। इसी दौरान उसका पुराना प्रेमी अमित, जो खुद शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, उसके संपर्क में बना रहा।

करीब डेढ़ साल पहले स्नेहा की मुलाकात राजीव से हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्नेहा दोनों पुरुषों के संपर्क में थी। राजीव का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया था।

एक दिन स्नेहा के कमरे पर राजीव और अमित आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। उस समय स्नेहा ने राजीव का साथ दिया, जिससे अमित के मन में रंजिश पैदा हो गई। बाद में स्नेहा और राजीव के संबंधों में भी तनाव आने लगा। स्नेहा का आरोप था कि राजीव के पास उसकी निजी तस्वीरें थीं और वह उन्हें लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात उसने अमित को बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 स्नेहा ने राजीव को घूमने के बहाने बुलाया। राजीव तय स्थान पर पहुंचा, जहां अमित पहले से मौजूद था। दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद अमित ने स्नेहा को एक साथी के साथ वहां से भेज दिया और राजीव को सुनसान इलाके की ओर ले गया।

पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास श्मशान घाट के नजदीक पहले राजीव को नशा दिया गया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या सुनिश्चित करने के लिए उसके मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डालकर कपड़ा ठूंस दिया गया, जिससे उसकी सांस रुक गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.