Facebook-f Youtube X-twitter

नूरपुर होली मेले में महिलाओं की पहल: ऑर्गेनिक उत्पादों से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

नूरपुर, संजीव-:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ब्लॉक नूरपुर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने होली मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री कर सराहनीय पहल की। श्री बृजराज स्वामी मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले के दौरान महिलाओं द्वारा घर पर तैयार किए गए विभिन्न दैनिक उपयोग के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे।

स्टॉल में साबुन, अचार, मसाले, हर्बल उत्पाद, घरेलू सफाई सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इन सभी उत्पादों की खासियत यह रही कि इन्हें बिना किसी रासायनिक तत्व के तैयार किया गया है। महिलाओं ने बताया कि आज के समय में बाजार में मिलने वाले अधिकांश उत्पादों में केमिकल का उपयोग होता है, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में घर पर तैयार ऑर्गेनिक उत्पाद सुरक्षित और लाभकारी विकल्प प्रदान करते हैं।

मेले में आए लोगों ने न केवल इन उत्पादों की खरीदारी की, बल्कि उनके निर्माण की प्रक्रिया और लाभों के बारे में भी जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने ग्राहकों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक सामग्री से ये उत्पाद तैयार किए जाते हैं और कैसे ये स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं।

कृषक महिला समूह की सदस्य एवं ग्राम महिला संगठन की प्रधान रीता पठानिया ने बताया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक क्लस्टर में 17 पंचायतों की महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अपने घरों में रहकर ही उत्पादन कार्य कर रही हैं।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार समय-समय पर मेलों और प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को मंच प्रदान करती है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। यह प्रयास न केवल महिलाओं की आय बढ़ा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दिला रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.