Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तारा हॉल में बनेगा एक करोड़ का ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शिमला, संजू-: राजधानी शिमला के तारा हॉल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। 

शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तारा हॉल में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। विधायक ने बताया कि परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके। यह ओवरब्रिज न केवल ट्रैफिक दबाव कम करेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ब्रिज बनने से आवाजाही सुरक्षित और आसान होगी, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.