Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कूड़े की चिंगारी बनी जंगल की आफत:छतरी क्षेत्र में भीषण आग, मकान और गोशाला राख

मंडी, धर्मवीर-:छतरी (मंडी)। उपतहसील छतरी के मुख्य बाजार से सटे जंगल में मंगलवार देर शाम भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले में पड़े कूड़े में लगाई गई आग की चिंगारी हवा और सूखी घास के कारण जंगल तक पहुंच गई।

आग तेजी से सड़क पार कर जंगल की ओर फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र ढांक (खड़ी पहाड़ी) होने के कारण हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। दुर्गम स्थान पर आग पहुंचने से अग्निशमन दल के लिए मौके तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है।

आग की चपेट में आकर दुर्गा देवी पुत्री जालम सिंह का एक कमरे का मकान और स्लेटपोश गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि गोशाला में उस समय कोई पशु मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी बृज लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। ठैंसर, चौंरा, लस्सी और सेरी मानगढ़ की चार वन बीट का जिम्मा एक ही वन रक्षक के पास है, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई कर पाना मुश्किल हो रहा है।

चौंरा बीट के वन रक्षक नोवल ठाकुर के अनुसार आग मलकीयती भूमि से होते हुए जंगल में प्रवेश कर गई और देर शाम तक लस्सी गांव के समीप जंगल क्षेत्र तक पहुंच गई। करसोग वन मंडल के अधिकारियों को स्थिति की सूचना दे दी गई है।नायब तहसीलदार महेश शर्मा ने नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने कहा कि वन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.