Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर तीसरी-चौथी लाइन के सर्वे को मंजूरी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

अंबाला,4  मार्च: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रेलवे मंत्रालय ने अंबाला-चंडीगढ़ रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेललाइन बिछाने के लिए “फाइनल लोकेशन सर्वे” (एफएलएस) को स्वीकृति दे दी है।

मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पत्र के माध्यम से सर्वे की मंजूरी की सूचना दी गई है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि अंबाला और चंडीगढ़ के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी और अन्य यात्री सफर करते हैं। मौजूदा समय में इस व्यस्त रेलमार्ग पर केवल दो लाइनें होने के कारण ट्रेनों पर दबाव रहता है। तीसरी और चौथी लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी, यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

यह रेलखंड हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए अहम कड़ी है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सर्वे पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

डेराबस्सी–जीरकपुर के बीच 10 किमी एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित

मंत्री अनिल विज ने यह भी बताया कि डेराबस्सी से जीरकपुर बाईपास तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जिससे अंबाला से आने वाले वाहन सीधे जीरकपुर बाईपास से जुड़ सकेंगे। यह मार्ग चंडीमंदिर, कालका और शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए समय की बचत करेगा।

करीब 1464 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।इस नई सड़क परियोजना से क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने और आवागमन अधिक सुगम होने की संभावना जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.