Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-12 मर्डर केस की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला I  पंचकूला के सेक्टर-12 में हुए हत्या के मामले को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सुदान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश कर उसका 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जबकि दूसरे नाबालिग आरोपी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं और पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

उन्होंने बताया कि लगभग दो दिन पहले सेक्टर-12 पंचकूला में डिवाइडिंग के पास 33 वर्षीय दीपक नामक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। दीपक की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वह ढकोली में किराए के मकान में रह रहा था। 

मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है और पंचकूला की एक निजी कंपनी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था।

घटना के दिन दीपक अपनी ड्यूटी खत्म कर रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-12 की डिवाइडिंग के पास दो अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.