Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौ

जींद  | जींद जिले से गुजर रहे 152-डी नेशनल हाईवे पर बनिया खेड़ा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी, जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव कंडेला निवासी रजनीश ने शिकायत दी है कि वह पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है।  वह अपने साथियों 39 वर्षीय मनमोहन निवासी सीसवाल (हिसार), 25 वर्षीय कर्ण मेहरा निवासी नैनीताल (उत्तराखंड) और आकाश निवासी भैंसा (चंदौली, उत्तर प्रदेश) के साथ क्रेटा कार में दिल्ली जा रहा था।

जब उनकी कार जींद जिले के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में 152-डी नेशनल हाईवे पर बनिया खेड़ा के पास जम्मू-कटरा टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। तेज गति होने के कारण कार चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार सीधे ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनमोहन और कर्ण मेहरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनीश और आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी संजीत कुमार के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.