Facebook-f Youtube X-twitter

नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट :  19 मजदूरों की मौत, 10 आरोपियों पर लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली | महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में हुए इस विस्फोट में 19 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट फैक्ट्री की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी कंपन महसूस किया गया। हादसे में मृत और घायल हुए मजदूरों में अधिकतर महिलाएं बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले में नागपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कंपनी के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं कंपनी के दो मैनेजिंग डायरेक्टर सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है। इनमें से कुछ टीमें अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही हैं, जबकि एक टीम पड़ोसी राज्यों में संभावित सुराग तलाश रही है।

हादसे के बाद पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) और डायरेक्टोरेट ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ (DISH) ने भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए रासायनिक अवशेष, स्टोरेज व्यवस्था और तकनीकी खामियों की जांच कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.