Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में चुनाव से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस नेता को गन प्वाइंट पर उठाया

मोगा  | पंजाब के मोगा जिले में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के कथित अपहरण की घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस के ब्लॉक समिति सदस्य अमनदीप सांघा को गुरुवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाना सदर के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक समिति चेयरमैन पद के लिए मतदान होना था। इससे पहले अमनदीप सांघा अपने भाई जसवंत सिंह के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर मोगा स्थित डीसी कार्यालय चुनाव में भाग लेने जा रहे थे। जब वे गांव घल्लकलां के पास पहुंचे तो 3–4 गाड़ियों में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि हथियारों के बल पर हमलावरों ने अमनदीप सांघा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास चेयरमैन चुनाव के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है, इसलिए चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके सदस्य का अपहरण कराया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए चुनाव को तुरंत रद्द करने की मांग की।

वहीं अमनदीप सांघा के भाई जसवंत सिंह ने भी पुलिस को दी जानकारी में कहा कि हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके भाई का अपहरण कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अमनदीप सांघा को सुरक्षित बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.