Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता, महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

अंबाला |  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और माई भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर महिलाओं के खेल में भागीदारी और रुचि बढ़ाने के लिए विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंबाला शहर के सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग की महिलाएं और लड़कियां शामिल होंगी। पहला आयु वर्ग अंडर 13, दूसरा 13 से 18 वर्ष और तीसरा 18 वर्ष से ऊपर है। इच्छुक महिलाएं mybharat.gov.in के माध्यम से प्रतियोगिता में पंजीकरण कर सकती हैं। वहीं, जो पंजीकरण ऑनलाइन नहीं कर पातीं, वे कार्यक्रम के दिन अपने दस्तावेजों के साथ स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

कार्यक्रम के आयोजन और महिलाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए एमिनेंट पर्सन मेरा युवा भारत अर्पित अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 1000 महिलाएं और लड़कियां भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सर्टिफिकेट और मेडल्स प्रदान किए जाएंगे।

अर्पित अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल खेल के प्रति महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में मदद करना भी है। यह कार्यक्रम महिलाओं और लड़कियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.