Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: बाइक विवाद में बीच-बचाव कर रहे युवक की मौत, गांव में तनाव

रोहतक |  बनियानी गांव में बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। घायल युवक विक्रम उर्फ कल्लू (30) रास्ते में बीच-बचाव करवा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विक्रम ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, साहिल और उसके साथी सतीश बाइक पर पटवापुर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के युवक निशांत ने बाइक खड़ी कर रखी थी। जब उनसे बाइक हटाने के लिए कहा गया, तो निशांत और उनके परिवार के सात-आठ लोग भी आकर रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। इस बीच गांव के बंटी उर्फ मोटी और विक्रम बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

मारपीट में लाठी, डंडे और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सभी घायलों को पीजीआई ले जाया गया। एमएलआर रिपोर्ट में विक्रम को छह जगह गंभीर चोटें लगी पाई गईं। डॉक्टरों ने उन्हें अनफिट घोषित किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने साहिल के बयान पर निशांत और उसके परिजनों समेत 11 लोगों के खिलाफ झगड़े और मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में माहौल तनावपूर्ण रहने के कारण पुलिस की तैनाती की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस में भेजा गया है। इस घटना ने गांव में होली का त्योहार मातम में बदल दिया और समुदाय में सुरक्षा व शांति बनाए रखने की चुनौती बढ़ा दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.